Showing posts with label controversy. Show all posts

Sunday, 9 August 2015

राधे मां के खिलाफ मौत के लिए उकसाने का आरोप

No comments :
राधे मां भले ही खुद को बेकसूर बता रही हों लेकिन उनके ‌खिलाफ आरोपों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने के आरोपों के बाद अब उनपर मौत के लिए उकसाने का आरोप लगा है। 

उन पर ये आरोप गुजरात के कच्छ में छह लोगों को मौत के लिए उकसाने पर लगाए गए हैं। आरोपों के अनुसार अच्छा होने के लिए राधे मां पर परिवार की पूरी संपत्ति हड़प ली और उनकी हालत इतनी खराब हो गयी है कि वह मौत के लिए विवश हैं। वहीं एक वकील ने भी मध्यप्रदेश में उनके खिलाफ अश्लीलता फैलान पर केस दर्ज कराया। 

इससे पूर्व कई दिनों से गायब राधे मां मुंबई लौट आयीं और खुद पर लगे आरोप को झूठा और निराधार बताया। राधे मां ने कहा कि जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश रची है और जो मुझे रावण की तरह देख रहा है, उसका विनाश तय है। 

राधे मां ने अपने खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की बात से अनभिज्ञता जताई। जबकि मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें समन जारी कर चुकी है। 

गौरतलब है कि निक्की गुप्ता ने अपने सास-ससुर और पति के खिलाफ कांदीवली थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जिसमें राधे मां का नाम भी शामिल है।



See More -

विवादों में घिरी राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा न्याय ऊपर वाला करेगा


Sunday Special - पॉर्न का पंचनामा