Showing posts with label breaking news. Show all posts
Friday, 14 August 2015
प्रिवेसी रूल्स के साथ छेड़छाड़ के आरोप में फेसबुक ने निकाला भारतीय मूल के छात्र को
03:05
aaran khanna
,
all-that-is-interesting
,
amazing facts
,
breaking news
,
facebook
,
hindi
,
intern
No comments
:
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म के प्रिवेसी रूल्स के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप करने आए एक छात्र को निकाल दिया है। बोस्टन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक कम्प्यूटर साइंस और गणित के छात्र आरन खन्ना ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान 'मैरुएडर्स मैप' नाम का एक ब्राउजर प्लग-इन बनाया था जिसने फेसबुक के प्रिवेसी सेटिंग्स की कमजोरी को सबके सामने लाकर रख दिया।
आरन के इस ऐप के जरिए फेसबुक की मेसेजिंग सर्विस पर अपनी लोकेशन शेयर करने वाले यूजर किसी कन्वर्शेसन थ्रेड से जुड़े हर व्यक्ति की स्थिति को जान सकते थे। इसमें वे यूजर भी दूसरे व्यक्ति की लोकेशन जान सकते थे जो उनकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं थे। यह इतना वास्तविक था कि यूजर की लोकेशन एक मीटर के सर्किल तक पता लगाया जा सकता था।
इस हफ्ते की शुरुआत में आरन खन्ना ने हार्वर्ड जनरल ऑफ टेक्नॉलजी साइंस में अपने इस अनुभव पर लेख लिखा। इसके तीन दिन बाद आरन खन्ना को फेसबुक ने उनकी इंटर्नशिप खत्म करने के बारे में जानकारी दी। फेसबुक का कहना है कि आरन ने उनकी वेबसाइट के प्रिवेसी रूल्स तोड़े थे।
See More

विवादों में घिरी राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा न्याय ऊपर वाला करेगा
श्रीदेवी और अनुराग की बेटी संग सैफ के बेटे इब्राहिम की तस्वीर वायरल
Wednesday, 15 July 2015
केजरीवाल सरकार ने दिया झटका, वैट बढ़ने से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल महंगा
21:40
all-that-is-interesting
,
breaking news
,
interesting facts
,
news in hindi
,
petrol price hike
,
taza khabar
,
tazajankari
,
Vat
No comments
:
केजरीवाल सरकार ने दिया झटका, वैट बढ़ने से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल महंगा
नई दिल्ली-
केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवालों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर जोर का झटका दिया है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 2.78 और डीजल 1.83 रुपये महंगा हो गया है। नई कीमतें बुधवार आधी रात से लागू होंगी।
पेट्रोल कंपनियों ने दी राहतः हालांकि पेट्रोल कंपनियों ने बुधवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 रुपये की कटौती कर लोगों को बड़ी राहत दी है। ये कीमतें भी बुधवार आधी रात से लागू होंगी।
केजरीवाल सरकार ने बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल पर वैट 20 से बढ़ाकर 25% कर दिया। इससे पेट्रोल 2.78 रुपये महंगा हो गया। इसी तरह डीजल पर वैट 12.5% से बढ़ाकर 16.6 फीसदी कर दिया गया। इसके कारण डीजल के दाम में 1.83 रुपये का इजाफा हुआ है।
दिल्ली में सत्ता में आने के बाद से आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मूल्यवर्धित कर (वैट) में की गई यह पहली वृद्धि है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल का खुदरा मूल्य 69.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल का खुदरा मूल्य 52.07 रुपये प्रति लीटर हो गया। हालांकि दिल्ली सरकार के इस फैसले के ठीक बाद ही पेट्रोलियम कंपनियों ने दिल्ली समेत देशभर में तेल के दाम 2 रुपये घटाकर लोगों को कुछ राहत दे दी।

Subscribe to:
Posts
(
Atom
)