Showing posts with label Greek island. Show all posts

Tuesday, 4 August 2015

फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपने एजेंट को शादी के तोहफे में दे दिया 764 करोड़ का आइलैंड

No comments :

अपने एजेंट जॉर्ज मेंडेस की शादी में हिस्सा लेने जाते रोनाल्डो।


नई दिल्ली
रियाल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने एजेंट की शादी में ग्रीस का एक आइलैंड ही तोहफे में दे दिया। रविवार को रोनाल्डो अपने एजेंट जॉर्ज मेंडेस और सांड्रा की शादी में गए थे और उसी दौरान उन्होंने आइलैंड गिफ्ट करने का एलान किया। पुर्तगाल की एक वेबसाइट के मुताबिक, ग्रीस का यह आइलैंड बहुत ही खूबसूरत है और इसकी कीमत €100m (764 करोड़ रुपए) बताई जा रही है।
कौन हैं मेंडेस
मेंडेस को पुर्तगाल टीम के कप्तान रोनाल्डो का 'सुपर एजेंट' माना जाता है। रोनाल्डो के अलावा मेंडेस चेल्सी के मैनेजर जोस मोरिन्हो, उनके नए स्ट्राइकर राडेमल फाल्काओ और मैनचेस्टर युनाइटेड के गोलकीपर डेविड गिया के भी एडवाइजर हैं। स्पेन की एक वेबसाइट के मुताबिक, मेंडेस स्पेन के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। उनकी संपत्ति 7.1 करोड़ रुपए (10 करोड़ यूरो) है। बता दें कि पिछले साल मेंडेस का ही कमाल था कि रोनाल्डो ने एक के बाद एक कई डील की थी और करीब 80 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया के टॉप तीन अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा था।
सस्ते में बिक रहे हैं ग्रीस के आइलैंड
कर्ज और फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रहा ग्रीस अपने आइलैंड को बेच रहा है। 55 बिलियन यूरो (55 बिलियन डॉलर) का कर्ज जुटाने के लिए ग्रीस आइलैंड ही नहीं, कई पब्लिक प्रॉपर्टी जैसे टूरिस्ट स्पॉट, सरकारी बिल्डिंग आदि भी बेच रहा है। जानकारी के मुताबिक, ग्रीस में फिलहाल एक दर्जन ऐसे आइलैंड हैं, जिन्हें वहां की सरकार बेचना चाह रही है। कुछ आइलैंड की कीमत तो 21 करोड़ रुपए तक है। पिछले साल दिसंबर में 20 ऐसे आइलैंड थे जिन्हें ग्रीस बेचना चाह रहा था।

जानिए किशोर कुमार क बारे में -  पढ़िए